फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसाल पुली से धमांदरी तक 24 किमी सड़क पर खर्च होंगे 25 करोड़ : विवेक शर्मा

विज्ञापन
सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक विवेक शर्मा : स्त्रोत ब्लॉक कांग्रेस - फोटो : पालिका के ट्रैक्टर के आगे खड़े स्थानीय नागरिक व दुकानदार।
विज्ञापन
विधायक ने बसाल पुली से नंगल सलागड़ी और ट्यूडी से धमांदरी तक नई सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। विधायक विवेक शर्मा ने मंगलवार को कुटलैहड़ के बसाल पुली से नंगल सलागड़ी एवं ट्यूडी से धमांदरी तक बनने वाली 24 किमी लंबी सड़क परियोजना के कार्य का शुभारंभ किया। यह सड़क नवीनतम कंक्रीट और सीमेंट तकनीक से बनेगी, जिसकी अनुमानित लागत 25 करोड़ रुपये है। यह परियोजना न केवल क्षेत्र को भौगोलिक रूप से जोड़ेगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए सुविधाएं और संभावनाएं भी बढ़ाएगी। वर्षों से इस सड़क की मांग स्थानीय जनता द्वारा की जा रही थी। खराब और संकरी सड़कों के कारण लोगों को परिवहन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। विधायक विवेक शर्मा ने जनता की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए इसे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की महत्ता और जनता की जरूरतों को देखते हुए 25 करोड़ रुपये की राशि तत्काल स्वीकृत कर दी।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता की यह एक पुरानी मांग थी और वर्षों से लोग बेहतर सड़क सुविधा का इंतजार कर रहे थे। शुभारंभ कार्यक्रम में स्थानीय ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, बुजुर्ग, महिला मंडल और युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने विधायक और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया और कहा कि यह सड़क उनके जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें