फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोषगढ़ में डेंगू के मामलों पर नगर परिषद गंभीर : हर्ष गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- प्रत्येक वार्ड में हफ्ते में दो बार करवाई जा रही फागिंग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को नगर परिषद की मासिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती विशेष रूप से उपस्थित रहे। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हर्ष गुप्ता ने बताया कि संतोषगढ़ नगर में डेंगू के मामलों को नगर परिषद गंभीरता से ले रही है। डेंगू की रोकथाम के लिए प्रत्येक वार्ड में सप्ताह में दो बार फॉगिंग करने की व्यवस्था बनाई गई है। नगर परिषद आगामी चुनावों से पहले विकास कार्यों के लिए रोडमैप तैयार कर रही है। सभी पार्षदों से अपने-अपने वार्ड में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों की सूची प्रस्तुत करने को कहा गया है। ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने बैठक में नगर के विभिन्न विकास कार्यों के लिए मार्गदर्शन किया और शहरी विकास विभाग को सुदृढ़ करने के लिए केंद्र द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी साझा की। साथ ही नगरवासियों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों पर चर्चा कर उनका समाधान भी किया गया। बैठक में पारिवारिक प्रमाण पत्र (परिवार नकल) की सुविधा समय संबंधी समस्या पर भी चर्चा हुई। नगर परिषद ने निर्णय लिया कि अब पारिवारिक प्रमाण पत्र कार्यालय में प्रत्येक कार्यदिवस सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जारी किए जाएंगे, जिससे नागरिकों को सुविधा प्राप्त हो सके। बैठक में नगर परिषद की अध्यक्षा निर्मला देवी, उपाध्यक्ष रजनीश चब्बा, वार्ड-1 के पार्षद संदीप पहेश, वार्ड-2 की पार्षद किरण देवी, वार्ड-3 के पार्षद संतोख सिंह, वार्ड-4 की पार्षद मंजू, वार्ड-9 के पार्षद मनीष चब्बा, मनोनीत पार्षद प्रेम चौधरी, सत्य प्रकाश, विवेक कौशल एवं नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हर्ष गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें