ऊना भाजपा कार्यालय मे जिला बुद्धिजीवी सम्मेलन मे उपस्थित कार्यकर्ता।संवाद
बोले- वर्तमान समय में भारत का विश्व अर्थव्यवस्था में 15 फीसदी योगदान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रो. सिकंदर कुमार ने ऊना भाजपा कार्यालय में जिला बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, एडवोकेट, पेशेवर संस्थाओं और पंचायतीराज संस्थाओं से लोगों ने शिरकत की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2027 में विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा देश के हरेक जिला मुख्यालय पर वितमंत्री द्वारा पेश बजट पर बुद्धिजीवी सम्मेलन के आयोजन की बात कही थीं। उसी कड़ी में सांसद सिकंदर ने उपस्थित लोगों के माध्यम से निर्मला सीतारमण क़ो लगातार सातवीं बार वित्त बजट पेश करने पर जहां बधाई दी। वहीं, इस बजट क़ो आत्मसंबल, स्वरोजगारजनित, समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए कल्याणकारी करार दिया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री सुमीत शर्मा, जिला महामंत्री राजकुमार, शाम मनहास, अजय जोशी, बलवंत ठाकुर, हरपाल गोगी, बलबीर और मनोहर विशेषरूप से उपस्थित रहे। प्रो. सिकंदर ने कहा कि यह बजट देश के सभी राज्यों व क्षेत्रों क़ो एक सामान स्वावलम्बी बनाने के लक्ष्य से उत्पादन, निर्माण व उपभोक्ताओं के हितकर योजनाओं क़ो समाहित किए हुए है।
ऊना भाजपा कार्यालय मे जिला बुद्धिजीवी सम्मेलन मे उपस्थित कार्यकर्ता।संवाद