फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कांवड़ियों ने गंगाजल से किया शिवलिंग का जलाभिषेक

Sun, 04 Aug 2024 02:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
धौमेश्वर महादेव मंदिर बही में पावन पिंडी को जला​भिषेक कराते हुए कावंड़। संवाद
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। जिला के ऐतिहासिक सदाशिव धौमेश्वर महादेव मंदिर तलमेहड़ा बही में कांवडियों की ओर से गंगाजल से शिवलिंग का जलाभिषेक किया गया है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल कांवडियों ने शिवलिंग पर मंत्रोच्चारण से जलाभिषेक कराया। हरिद्वार से कांवड़ यात्रा 18 जुलाई से 2 अगस्त तक 15 दिन में पूरी की गई। शुक्रवार शाम को तीसरे जत्थे की ओर से गंगाजल से शिवलिंग का जलाभिषेक किया गया। कांवड़ियों ने महाकालेश्वर पंचतीर्थ कलेसर से भी शुक्रवार दोपहर को जल लेकर सदाशिव पहुंचे। उसके बाद सभी कांवड़ियों ने स्नान करने के उपरांत शिव मंदिर के पुजारी पंडित राकेश शर्मा ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना की। कांवड़ियों का सहयोग करने के लिए कावड़ कमेटी बंगाणा के अध्यक्ष एवं बजरंग दल प्रखंड के संयोजक राज कुमार मनकोटिया व विश्व हिंदू परिषद प्रखंड के अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित अन्य सभी सदस्यों ने आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर कांवड़ियों में विशाल राणा, अक्षय, जनक, युवी, चेतन, रोमी, राहुल, मनोज शर्मा, अजय गोलू, राजेश, संजू ,राज कुमार, रमन कुमार सहित अन्य टीम सदस्य शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें