थानाकलां (ऊना)। थाना बंगाणा के अंतर्गत गांव कोट डाकघर चमियाड़ी में एक महिला के साथ अभद्रता और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना बंगाणा में विचित्र सिंह पुत्र पैनू राम, पूजा देवी पत्नी विचित्र सिंह, हरिपाल पुत्र विचित्र सिंह, अंजलि पुत्री विचित्र सिंह, पैनू राम तथा ब्रह्मी देवी पत्नी पैनू राम निवासी गांव कोट डाकघर चमियाड़ी तहसील बंगाणा जिला ऊना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच जुलाई 2025 को आरोपियों ने एक डंगे का निर्माण कार्य शुरू किया। जिससे उसका रास्ता बाधित हो रहा था। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौच करनी शुरू कर दी। शिकायत के अनुसार इस दौरान आरोपी विचित्र सिंह ने महिला की लज्जा भंग करने का भी प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच प्रक्रिया जारी है। एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है।