फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा निवृती के बाद भी सरकारी मकानों पर अधिकारियों का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी आवास खाली नहीं कर रहे लोनिवि अधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सेवानिवृत्त होने के बाद भी सरकारी आवास खाली नहीं कर रहे हैं। ऐसे में अन्य जगहों से ट्रांसफर होकर आने वाले अधिकारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला जिला के लोक निर्माण विभाग का सामने आया है। जहां विभाग के एक उच्चाधिकारी ने सेवानिवृत्ति के करीब दस माह बीत जाने के बाद भी सरकारी मकान खाली नहीं किया है। बताया जा रहा है कि उक्त अधिकारी अप्रैल 2020 में सेवानिवृत्त हुए थे। जिसके बाद उक्त अधिकारी ने कोरोना का हवाला देते हुए सरकार से कुछ समय के लिए सरकारी मकान में रहने गुहार लगाई थी। जिस पर सरकार की ओर से उक्त अधिकारी को नवंबर माह तक मकान में रहने की मोहलत दे दी गई। लेकिन नवंबर माह के बाद अब जनवरी माह भी खत्म होने जा रहा है। उक्त अधिकारी ने अभी तक सरकारी मकान खाली नहीं किया है। ऐसे में विभाग के अन्य अधिकारियों को भी मकान शिफ्ट करने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीएस राणा का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। उन्होंने कहा कि सरकारी मकान में रह रहे उक्त अधिकारी से किराया वसूल किया जा रहा है। जो साधारण किराये से करीब चार गुणा अधिक है। उन्होंने कहा कि उक्त अधिकारी को जल्द ही मकान खाली करने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें