फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिप प्रत्याशी ने मतगणना में लगाए अनियमितताएं के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जिप प्रत्याशी ने मतगणना में लगाए अनियमितता बरतने के आरोप
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। विस क्षेत्र गगरेट के तहत संघनेई वार्ड से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार रेखा ठाकुर ने प्रशासन पर वोटों की गणना के समय अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया है। इसके चलते उन्होंने समर्थकों सहित सोमवार को दौलतपुर चौक में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। इसके बाद कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार रेखा ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने एक गणना पूरी होने के बाद उनकी दोबारा गणना की मांग को खारिज कर दिया और बार-बार मांग करने पर भी कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन के कुछ अधिकारी सत्ता पक्ष के नेताओं के इशारे पर काम कर रहे हैं जो लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। उन्होंने बताया कि इस बाबत उन्होंने डीसी ऊना को शिकायत करके न्याय मांगा है और अगर वहां भी उनकी सुनवाई न हुई तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी। इस मौके पर उनके साथ अजय ठाकुर, ब्लॉक यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमन ठाकुर, विनोद, सुशील, धीरज, अविनाश, सतीश, राजीव, सुरेंद्र, अमित, विक्रात, सुषमा, मोनिका देवी, मनदीप, पूजा, पुनीश, नरेश, गुरपाल, मुनीश, दीपक आदि समर्थक उपस्थित थे। उधर, एसडीएम गगरेट विनय मोदी का कहना है कि संघनई वार्ड सहित समस्त गणना प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से की गई है। जहां तक संघनई वार्ड में दोबारा मतगणना का सवाल है तो वो उन्होंने नियमों के मुताबिक ही निर्णय लिया गया है। जीत का अंतर 1500 वोट से ज्यादा होने पर दोबारा गणना नहीं का जा सकती थी, जिसके लिए उन्होंने संबंधित प्रत्याशी को मौके पर ही सूचित कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें