फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना शहर में होमगार्ड जवान के साथ पंजाब के श्रद्धालुओं ने की मारपीट

विज्ञापन
ऊना के पुराना बस अड्डा चौक पर होमगार्ड कर्मी से उलझते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
पुराना बस अड्डा चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे जवान पर किया हमला
विज्ञापन

दुकानदारों और ऑटो चालकों ने किया बीच बचाव
आरोपी थप्पड़ और मुक्के बरसाकर अलग-अलग रास्तों से भागे

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। ऊना शहर के लघु सचिवालय के समीप पुराना बस अड्डा चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे होमगार्ड जवान के साथ पंजाब के श्रद्धालु युवकों ने मारपीट कर दी। मामूली सी बात को लेकर श्रद्धालु तैश में आ गए और ट्रैफिक ड्यूटी दे रहे जवान पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने जवान पर घेर लिया और थप्पड़ और मुक्कों से वार करना शुरू कर दिया। स्थानीय दुकानदारों व ऑटो चालकों ने बीच-बचाव किया, लेकिन श्रद्धालुओं ने किसी की नहीं सुनी और जवान के साथ मारपीट करते रहे। इसके बाद सभी श्रद्धालु बाइकों पर सवार होकर मौके से भाग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रवेश द्वारों पर भी सतर्कता बढ़ा दी। शक के आधार पर सीमावर्ती पंडोगा गांव में पांच श्रद्धालुओं को हिरासत में लिया गया। इन्हें पुलिस चौकी ऊना लाया गया। जहां पर होमगार्ड जवान से उनकी पहचान करवाई गई। होमगार्ड जवान के अनुसार इन श्रद्धालुओं ने उनसे मारपीट नहीं की।
जानकारी के अनुसार शनिवार को होमगार्ड जवान मिनी सचिवालय के साथ लगते पुराना बस अड्डा चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहा था। इस दौरान पंजाब के करीब 20 श्रद्धालु युवक बाइकों पर सवार होकर आए। होमगार्ड जवान ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक सिग्नल दे रहा था और उसका हाथ एक श्रद्धालु से जा लगा। इसपर युवक तैश में आ गए और उन्होंने एक तरफ अपने बाइक खड़े कर जवान पर हमला बोल दिया। इसके बाद आरोपी अलग-अलग रास्तों से भाग निकले। पुलिस मारपीट करने वाले श्रद्धालुओं को दबोचने के लिए जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
शहर के भीतर जवान सुरक्षित नहीं, आम जनता राम भरोसे
इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर रोष जाहिर किया है। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से लोगों ने कहा कि अगर मुख्य शहर में पुलिस व होमगार्ड के जवान सुरक्षित नहीं तो आम जनता अपनी सुरक्षा की उम्मीद किस से करे। कितनी आसानी से युवक शहर के मुख्य चौक में मारपीट कर भाग गए। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान के साथ मारपीट का मामला निंदनीय है। मारपीट मामले में पुलिस गहन तफ्तीश में जुटी हुई है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें