समारोह
पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुबारिकपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सुबह 10 बजे शुरू होगा। विधायक राकेश कालिया मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
खेलकूद
उपमंडल अंब की बेहड़ जस्वां पंचायत के चक्क खेल मैदान में सुबह 8 बजे क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होगी।
कथा
ग्राम पंचायत भटोली में श्रीमद्भागवत कथा में दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक कथावाचक भैया महाराज कथा का श्रवण करवाएंगे।
ऑडिशन
माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने के कलाकारों के ऑडिशन सुबह 10 बजे महाराणा प्रताप कॉलेज अंब में आयोजित किए जाएंगे।
कथा
नंगल जरियालां के मुख्य बाजार मियां के तालाब पर स्थित शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर पूर्वाह्न 11 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी।