कथा - मुबारिकपुर के गांव भंजाल में श्री मद्भागवत कथा में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक कथा वाचक आचार्य उमेश कृष्ण शास्त्री प्रवचन करेंगे।
शोभायात्रा - अंब की ग्राम पंचायत कलरूही में श्री राम कथा के उपलक्ष्य में सुबह 9 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी।
बैठक - बंगाणा मानव कल्याण समिति की बैठक दोपहर 3 बजे निजी होटल बंगाणा में आयोजित की जाएगी।
पंजीकरण - पीएएनबी आरसेटी ऊना में ब्यूटी पार्लर प्रबंधन का निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने के लिए सुबह 10 बजे से पंजीकरण किया जाएगा।