साक्षात्कार - सिस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर की तरफ से सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों के लिए साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय हरोली में होंगे।
भागवत कथा - मुबारिकपुर के गांव भंजाल में श्री मद्भागवत कथा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी। कथा वाचक आचार्य उमेश कृष्ण शास्त्री कथा करेंगे।
शिविर - ऊना डाक घर में डाक पेंशन भोगियों और डाक फैमिली पेंशन भोगियों की पेंशन संबंधी शिकायतों और समस्याओं का समाधान दोपहर 1 बजे किया जाएगा।
स्वास्थ्य - सांसद मोबाइल स्वास्थ्य टीम की ओर से पूर्वाह्न 11 बजे नगनोली में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।
बैठक : थ्रोबाल एसोसिएशन बंगाणा की बैठक दोपहर बाद 3 बजे निजी होटल में आयोजित होगी।