उपायुक्त राघव शर्मा गरीब नाथ मंदिर के समीप के क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए
- फोटो : Una
ऊना। कुटलैहड़ पर्यटन विकास सोसायटी (केटीडीएस) के माध्यम से गोबिंद सागर में जल क्रीड़ाओं के लिए मूलभूत सुविधाएं जुटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस संबंध में तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने शनिवार को एसडीएम विशाल शर्मा के साथ मिलकर गरीब नाथ मंदिर और अंदरोली के आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर डीसी ने कहा कि केटीडीएस के माध्यम से कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों के लिए आधारभूत ढांचा सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है। गोबिंद सागर झील में जल क्रीड़ा और साहसिक खेलों के संचालन के लिए अंदरोली में तीन किमी के दायरे में बीबीएमबी से अनुमति मिल गई है। जल क्रीड़ाओं के लिए नियमों को अनुमोदित किया जा रहा है, जिसके बाद यहां पर मोटर बोट्स, हाइस्पीड बोट्स, शिकारा और पैडल बोट्स जैसी पर्यटन गतिविधियां संचालित करने के साथ-साथ तथा जेटी का निर्माण कार्य संभव होगा। राघव शर्मा ने कहा कि साहसिक खेल गतिविधियों को संचालित करने से पहले पर्यटकों के लिए क्षेत्र में शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं जुटाई जाएंगी।
गोबिंद सागर झील में बाबा गरीब नाथ मंदिर का मनमोहक नजारा। फाइल फोटो।- फोटो : Una