फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनारी में अवैध कटान मामले में ठेकेदार की जांची जाए संपत्ति : चमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर हो रहा सीधा हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। जिला ऊना के घनारी क्षेत्र के नंगल जरियालां गांव में 25 जनवरी को प्रतिबंधित हरे-भरे पेड़ों के अवैध कटान पर कार्रवाई की मांग उठने लगी है। स्थानीय निवासियों और भारतीय किसान संघ (सर्व) के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर चमेल सिंह ने पेड़ काटने का कड़ा विरोध जताया। उन्होंने ठेकेदार की संपत्ति की गहन जांच की मांग की है।
गगरेट में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि गर्मियों में आग से जंगलों को पहले ही नुकसान हो रहा है और अब इस तरह के अवैध कटान पर्यावरण को और भी गंभीर खतरे में डाल रहे हैं। यह न केवल सरकारी नियमों का उल्लंघन है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर सीधा हमला है। ऐसे दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चमेल सिंह ने आगे कहा कि सरकार और प्रशासन को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि दोषी ठेकेदार पर भारी-भरकम जुर्माना लगाया जाए और अवैध गतिविधियों में शामिल अन्य व्यक्तियों की भी पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। उनके साथ पर्यावरणविद डाॅक्टर गुरदेव सिंह तथा वरुण शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें