फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनहित के मुद्दों को सामने लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ऊना में जिला स्तरीय सम्मेलन में साझा किए विचार
विज्ञापन

डीसी बोले-प्रशासन-मीडिया में संवाद के सहज प्रवाह के लिए हर तीन महीने में होगा ‘परिचर्चा-संवाद सत्र’
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि जनहित के मुद्दों को उजागर करने और इन्हें समाधान की दिशा में आगे बढ़ाने में मीडिया की अहम भूमिका है। मीडिया न केवल समाज के छुपे पहलुओं को सामने लाने का कार्य करता है, बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने और प्रशासनिक सुधार सुनिश्चित करने में भी सहायक है। उपायुक्त ने यह विचार शनिवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से ऊना में आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। सम्मेलन में ‘प्रेस का बदलता स्वरूप’ विषय पर चर्चा की गई। इसमें जिले के पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

बाक्स
हर तीन महीने में होगा ‘परिचर्चा-संवाद सत्र’
उपायुक्त ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो सजग, निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से सत्य को जनता के समक्ष प्रस्तुत करता है। प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए ऊना में हर तीन महीने में ‘परिचर्चा-संवाद सत्र’ आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में सामयिक मुद्दों पर चर्चा होगी, जिससे प्रशासन को फीडबैक प्राप्त होगा और सुधारात्मक कदम उठाना सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें