फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बुधान स्कूल में विद्यार्थियों को बताया मतदान का महत्व

Wed, 22 May 2024 03:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एनएसएस यूनिट बुधान की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में स्वयं सेवियों अंकित, काव्य, ऋतु, नितिका, शगुन, ज्योति, मुस्कान, रंजना,नेहा, कुमकुम, हिना, हर्ष, रोहित, अभिनव, पूनम, गौरी ने हिस्सा लिया। स्वीप के संदर्भ में बलवंत सिंह प्रवक्ता व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ने स्वयंसेवियों को विस्तार से जानकारी दी। अनिल ठाकुर प्रधानाचार्य ने आह्वान किया कि स्वीप कार्यक्रम की जानकारी का व्यापक प्रचार करें। कार्यक्रम के दौरान अनिल कुमार उपप्रधानाचार्य, मनोज कुमार प्रवक्ता, राकेश कुमार प्रवक्ता, अम्बिका रानी प्रवक्ता और महिला एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी व सतीश कुमार प्रवक्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें