फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: महिलाओं को समझाया स्तनपान का महत्व

Sun, 04 Aug 2024 03:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में विश्व स्तनपान सप्ताह के अन्तर्गत जिला स्तरीय जागरूकता शिविर में प्रति
विज्ञापन
ऊना। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान शनिवार को जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रमनदीप ने उपस्थित नंदा नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं और गर्भवतियों को जानकारी देते हुए बताया कि स्तनपान बच्चों के जीवन की नींव है।
विज्ञापन

बच्चे के लिए मां के दूध से बढ़कर कुछ भी नहीं है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जन्म के तुरंत बाद बच्चे को मां का पहला पीला गाढ़ा दूध, जिसे कोलोस्ट्रोम कहते हैं अवश्य पिलाना चाहिए, क्योंकि जो बच्चे मां के दूध से वंचित रह जाते हैं, वह किसी न किसी इंफेक्शन से जल्द पीडि़त हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि जन्म के एक घंटे के भीतर शीघ्र स्तनपान शुरू करवाने से शिशु मृत्यु दर में कमी होती है। इस दौरान बीसीसी समन्वयक कंचन माला ने बताया कि स्तनपान बच्चे को कई संक्रामक रोगों से रक्षा करता है। इससे बच्चे की प्रतिरोधी क्षमता मजबूत होती है। अगर मां स्तनपान करवाती है, तो इससे उसे भी काफी लाभ मिलता है, जैसे स्तन व गर्भाशय के कैंसर से बचाव भी करता है।
इस अवसर पर नंदा नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं के बीच पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इन सभी प्रतिभागियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पर्यवेक्षक रघुवीर कौर, काउंसलर पायल, नंदा नर्सिंग कॉलेज की नर्सिंग टयूटर नेहा चंदेल, रूपनीत कौर सहित गर्भवती, धात्रीं महिलाएं व अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें