फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बेहला बनाड़ी के सरकारी जंगल में खैर का अवैध कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
छिपा कर रखे जा रहे थे खैरों के मोछे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के कारू के सरकारी जंगल में अवैध कटान जारी है। क्षेत्र के बेहला बनाड़ी के जंगल में एक वाक्या सामने आया है। जहां पर अज्ञात लोगों ने सरकारी जंगल से लगभग आधा दर्जन हरे खैरों के पेड़ काट दिए और उनके मोछे छिपा कर रखे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने खैर कटान गिरोह के सदस्यों को अवैध कटान करते हुए देख लिया था। इसकी जानकारी विभाग को दे दी गई है। डीएफओ सुशील कुमार राणा ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। टीम सदस्यों को मौके पर भेज दिया गया। जो भी लोग खैर के अवैध कटान में संलिप्त पाए गए, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें