फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अम्बोटू के जंगलों में खैर का अवैध कटान, शिनाख्त करने पहुंची टीम

Wed, 21 Feb 2024 02:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल अंब के अम्बोटू के जंगलों में एक दर्जन खैर के पड़ों का अवैध कटान किया गया है। यह घटना सोमवार शाम घटित हुई है। वन विभाग को जब इस बात का पता चला तो फोरेस्ट गार्ड सहित अधिकारी मौके पर गए और पाया गया कि जंगलों में खैर का अवैध रूप से कटान किया गया है। रेज ऑफिसर अंब अविनाश कुमार के अनुसार इस बात की सूचना पुलिस थाना अंब में दी गई है और प्राथमिकी दर्ज करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही एक टीम बनाकर पूरे जंगल की तफ्तीश की जाएगी, ताकि पता चल सके कि कितने खैर के पेड़ अवैध रूप से कटे हैं, ताकि आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
विज्ञापन

उधर, वन मंडलाधिकारी ऊना सुशील राणा का कहना है कि जंगलों में अवैध कटाने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाने के बाद आगामी कार्रवाई धरातल पर अमल में लाई जाएगी। कितने पेड़ों का कटान हुआ है। इस बारे रिपोर्ट तलब की गई है।
टीम का गठन कर पूरे जंगल की करेंगे छानबीन
फाेरेस्ट गार्ड को मौके पर भेज दिया गया है, जो पेड़ अवैध रूप से काटे गए है। उसकी प्राथमिकी दर्ज करवाई जा रही है। जल्द ही टीम का गठन कर पूरे जंगल की छानबीन की जाएगी, ताकि पता चल सके कि कुल कितने पेड़ काटे गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अविनाश कुमार, रेंज ऑफिसर, अंब।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें