नंगल खुर्द के वार्ड नौ स्थित शिव मंदिर के पास सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। ग्रामवासियों की मांग पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुहर लगाई है। विधायक क्षेत्र विकास निधि के तहत करीब सात लाख रुपये की राशि इस सामुदायिक भवन के लिए जारी की गई है। आने वाले दिनों में इस भवन में स्थानीय लोग शादी, जन्मदिन जैसे समारोहों को करवा सकेंगे। बारिश, आंधी, धूप आदि मौसम में भी एक छत्त के नीचे इन समारोह का आयोजन बेहतर तरीके से किया जा सकेगा। निजी स्तर पर होटल, पैलेस आदि में ज्यादा खर्च करने की बजाय पंचायतवासी घर के पास ही सस्ती दर पर आयोजन कर सकेंगे। सामुदायिक भवन निर्माण की राशि आने के बाद ग्राम पंचायत की ओर से आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस भवन के बनने के बाद स्थानीय पंचायत के विकास कार्यों में नया अध्याय जुड़ेगा। हालांकि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री इस कार्य के साथ कई अन्य पंचायतों को भी बड़ी-बड़ी सौगातें दे चुके हैं। ग्राम पंचायत नंगल खुर्द के ग्रामवासियों की ओर से भी सामुदायिक भवन की मांग को उनके समक्ष रखा गया। इसके लिए राशि को उपलब्ध कराया गया है।
पंचायत जल्द करवाएगी भवन का निर्माण
सामुदायिक भवन को लेकर लंबे समय से मांग रही है। इसकी राशि पंचायत के खाते में गई है। आगामी दिनों में कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इसके निर्माण कार्य को शुरू कराया जाएगा। पंचायत इसके कार्य को स्वयं कराएगी।
-प्रवीन सहोता, ग्राम पंचायत, नंगल खुर्द।