फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को सही मार्गदर्शन मिले तो समाज में ला सकते हैं बदलाव : अजय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय ठाकुर ने शनिवार को बंगाणा के एक निजी संस्थान में आयोजित युवा परिवर्तनकर्ता कार्यक्रम के तहत युवाओं को विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व विकास और सामाजिक सहभागिता के लिए प्रेरित करना था। अजय ठाकुर ने कहा कि यह अभियान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की दूरगामी सोच का परिणाम है। उन्होंने बताया कि आज का युवा केवल रोजगार तक सीमित नहीं रहकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकता है। किसी भी राष्ट्र की असली ताकत उसकी युवा शक्ति होती है। यदि युवाओं को सही मार्गदर्शन, अवसर और मंच मिले, तो वे समाज में उल्लेखनीय बदलाव ला सकते हैं। यह भी कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नेतृत्व कौशल, सामाजिक जिम्मेदारी और टीम भावना का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे अपने क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव के वाहक बन सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें