फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बीटन काॅलेज और बद्दी यूनिवर्सिटी में हुआ करार

Fri, 26 Apr 2024 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। राजकीय महाविद्यालय बीटन एवं बद्दी यूनिवर्सिटी के मध्य मेमोरेंडम फॉर्म ऑफ अंडरस्टैंडिंग हस्ताक्षरित किया गया। इस दस्तावेज को महाविद्यालय की ओर से प्राचार्या डॉक्टर सुनीता गोयल एवं बद्दी यूनिवर्सिटी की ओर से डॉक्टर अरुण कांत पिनोली डीन बद्दी विश्वविद्यालय ने हस्ताक्षरित किया। दस्तावेज के क्रियान्यन के उपरांत महाविद्यालय के विद्यार्थियों को शैक्षणिक तथा कैरियर संबंधी बहुत सी जानकारी एवं रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। यह दस्तावेज महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के बीच में पांच अहम बिंदुओं को लेकर कार्य करेगा, जिनमें रोजगार, फैकल्टी डेवलपमेंट विद्यार्थियों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम रिसर्च को प्रोत्साहित करना एवं विभिन्न विषयों पर प्रवक्ताओं की सुविधा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुनीता गोयल ने इस दस्तावेज को महाविद्यालय के विकास के लिए एक मील का पत्थर बताया। इस मौके पर विश्वविद्यालय से डॉ. राजीव कुमार तथा स्थानीय महाविद्यालय से प्रो. गुरुदेव सिंह, डॉ. दिलीप बाली और प्रो. गुरमेल सिंह भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें