फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दो सगे भाइयों ने सैनिक स्कूल में पाया प्रवेश

Fri, 26 Apr 2024 01:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। मन में कुछ करने की लगन हो तो बड़ों के साथ छोटे भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। यह सफलता प्राप्त की है गगरेट क्षेत्र के गांव मवा कहोलां के दो सगे भाईयों अक्षित ठाकुर और आरूष ठाकुर ने। इन्होंने अपने दादा इंस्पेक्टर कृष्ण सिंह का सपना साकार करते हुए सैनिक स्कूल में प्रवेश पाया है। बता दें कि कृष्ण सिंह एक भूतपूर्व सैनिक भी हैं। बच्चों के पिता अवतार सिंह भी सेना में अपनी सेवा दे चुके हैं। अक्षित ठाकुर ने सैनिक स्कूल जामनगर में नौवीं कक्षा में प्रवेश पाया, जबकि आरूष ठाकुर ने सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में छठी कक्षा में प्रवेश पाया है। अक्षित ठाकुर ने पूरे हिमाचल प्रदेश में कक्षा नौ डिफेंस कोटे में दूसरा स्थान प्राप्त किया। आरूष ठाकुर ने मिल्ट्री स्कूल चायल की प्रवेश परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। बच्चों ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा क्षेत्र के निजी स्कूल से प्राप्त की, जबकि सैनिक स्कूल की परीक्षा की तैयारी के लिए चंडीगढ़ की एक अकादमी में दाखिला लिया था। अक्षित ठाकुर और आरूष ठाकुर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा, माता-पिता व अपने गुरुओं को दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें