फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज तीन बजे तक एजेंट गिरफ्तार न हुआ तो लाल बत्ती चौक पर करेंगे चक्का जाम : महासभा

Sun, 16 Jun 2024 07:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास महासभा का प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला
विज्ञापन

24 घंटे के बीच एजेंट को गिरफ्तार न करने पर उग्र होगा प्रदर्शन : अमित वाल्मीकि
म्यामांर में फंसे ऊना के आशीष कुमार का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। म्यांमार में फंसे ऊना जिला के आशीष कुमार को बदहाली में धकेलने वाले एजेंट की गिरफ्तारी न होने से हिमाचल प्रदेश महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास महासभा में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष है। शनिवार को महासभा का प्रतिनिधिमंडल एजेंट की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह से मिला।
उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है, लेकिन ढीली कार्रवाई के बीच महासभा ने पुलिस प्रशासन को रविवार के दिन शाम तीन बजे के करीब लाल बत्ती चौक पर उग्र प्रदर्शन करने की चेतवानी दी। महासभा का कहना है कि 24 घंटे में एजेंट न पकड़ा गया तो प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा। हिमाचल प्रदेश महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास महासभा के अध्यक्ष अमित वाल्मीकि ने बताया कि आशीष कुमार को म्यांमार में गैरकानूनी कार्य में संलिप्त लुटेरों के गिरोह ने फंसा दिया है। उसकी पत्नी रजनी देवी सहित परिवार भी दुखद हालातों में है। बेशक रजनी की शिकायत पर मैहतपुर पुलिस ने स्थानीय एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी क्यों संभव नहीं हो पाई, यह बड़ा सवालिया निशान पुलिस की कार्रवाई पर है? क्योंकि म्यांमार में आशीष कुमार जिंदगी और मौत जैसे हालातों में दिन काटने को मजबूर है। यहां से प्रशासन की ढीली कार्यप्रणाली उसकी मौत जैसे हालातों के लिए जिम्मेदार बन सकती है। इसलिए आरोपी एजेंट का सामने आना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि उक्त एजेंट ने अनेक भारतीयों की मानव तस्करी कर उन्हें म्यांमार देश में पहुंचाया है। स्थानीय एजेंट इसके लिए बड़ा जिम्मेदार है। इससे पूर्व महासभा ने पुलिस को ज्ञापन देकर 15 जून तक अल्टीमेटम दिया था, लेकिन उक्त एजेंट तथा उसके साथी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। यही वजह है कि अब महासभा लाल बत्ती चौक ऊना पर दोपहर तीन बजे उग्र प्रदर्शन कर चक्का जाम करेगी, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। इस मौके पर मनी, लाडी, राजीव कुमार, इशांत, नव बैंस, कुलवरण, कर्ण, अर्जुन, अंकुश, राम, रमेश, विशु, आकाश, मुन्ना, भाग सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
सचित्र, संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें