फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल नाकों को लेकर कोई ठोस घोषणा नहीं की तो करेंगे संघर्ष : पम्मा

Fri, 27 Mar 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल(ऊना)। पंजाब-हिमाचल की सीमाओं पर हिमाचल सरकार द्वारा लगाए गए टोल नाकों पर टोल टैक्स की दरों में हुई वृद्धि किए जाने का मामला हिमाचल सरकार के लिए गले की फांस बनता जा रहा है। टोल टैक्स की दरों में की गई वृद्धि को लेकर पंजाब वासियों सहित पंजाब सरकार में भी गुस्से की लहर पाई जा रही है। एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा ने पंचायती राज मंत्री के उस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की जिसमें उन्होंने कहा था कि चाहे सर्वोच्च न्यायालय जाओ, चाहे भगवान के पास, अब बढ़ी दरें वापस नहीं होंगी। पम्मा ने कहा कि हमने हिमाचल सरकार को 31 मार्च तक का समय दिया है। अगर हिमाचल सरकार इन टोल नाकों को लेकर कोई ठोस घोषणा नहीं करती तो एक अप्रैल से इन टोल नाकों पर स्थायी तौर पर धरना-प्रदर्शन शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें