फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी संघर्ष पर उतरे तो भाजपा देगी साथ : सत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, पूर्व जयराम सरकार के फैसले बदल रहे मुख्यमंत्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारियों के वेतनमान को लेकर शनिवार को जारी की गई अधिसूचना ने पूरे प्रदेश में हलचल मचा दी है। कर्मचारियों में भारी आक्रोश है और सरकार की इस कार्रवाई की व्यापक स्तर पर निंदा हो रही है। इसी बीच ऊना से भाजपा विधायक और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्व जयराम ठाकुर सरकार ने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखकर फैसले लिए थे, लेकिन मौजूदा कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही उन फैसलों को पलटने का षड्यंत्र रचा। आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कर्मचारियों को झूठे वादों से लुभाकर सत्ता हासिल की, लेकिन ढाई साल बाद उसका असली चेहरा सामने आ गया है। भाजपा विधायक ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस विवादित अधिसूचना को वापस नहीं लेती और कर्मचारी संघर्ष के लिए उतरते हैं तो भाजपा पूरी ताकत से कर्मचारियों के साथ सड़क पर उतरकर सरकार को झुकने पर मजबूर करेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने साबित कर दिया है कि वह राज्यवासियों और कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने में असमर्थ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें