ऊना। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक एमसी पार्क ऊना स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन में हुई।
बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष डीडी वशिष्ठ ने की। इस मौके पर पेंशनर्स की कई समस्याओं और मांगों को लेकर मौजूद पदाधिकारियों ने विचार विमर्श किया। सरकार से इन मांगों को लेकर जल्द पूरा करने का मुद्दा उठाया गया। पदाधिकारियों ने पेंशनर्स के 12 फीसदी लंबित डीए को लेकर आवाज उठाई। हरमेश सिंह राणा ने कहा कि अभी तक तीन किस्त डीए की लंबित है और चौथी जनवरी में होने वाली है। एरियर न मिलने, मेडिकल बिलों के भुगतान, स्केल रिवीजन एरियर, पेंशन का रिवाइज न होना जैसी समस्याएं आज भी पेंशनर के सामने हैं। डीडी वशिष्ट ने कहा कि सरकार के समक्ष शांतिपूर्ण तरीके से मांगों को उठाया जा रहा है। जरूरत पड़ेगी तो पेंशनर्स संघर्ष का रास्ता भी अपनाएंगे।