फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अवैध कटान मामले में आरोपियों से करवाई निशानदेही

विज्ञापन
विज्ञापन
एक आरोपी निकला नाबालिग, किया परिजनों के हवाले
विज्ञापन

एसपी बोले जल्द ही पूरे नेटवर्क का करेंगे खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी

थानाकलां/बंगाणा (ऊना)। बंगाणा उपमंडल की ग्राम पंचायत अम्बेहड़ा रामकिशना के अंतर्गत घने जंगलों में अवैध कटान के मामले में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को मंगलवार को मौके पर ले जाया गया। जहां उन्होंने अवैध कटान की निशानदेही की और अपनी संलिप्तता स्वीकार की। जांच में यह भी सामने आया है कि यह कटान सिर्फ एक क्षेत्र तक सीमित नहीं, बल्कि आसपास के अन्य इलाकों में भी इसी प्रकार की अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थीं। अवैध कटान मामले में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से एक नाबालिग है, जिसे नियमानुसार माता-पिता के हवाले कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ माह से जंगलों में संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही थीं, लेकिन इस ओर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया।
डीएफओ ऊना सुशील राणा ने कहा कि यह एक गंभीर अपराध है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग हर कोण से जांच कर रहा है और दोषियों को जल्द ही सजा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही के आधार पर कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुख्ता जानकारी मिली है कि क्षेत्र के अन्य भागों में भी अवैध कटान हुआ है। जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें