फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण अग्निकांड में आठ झुग्गियां राख

Fri, 22 Apr 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
आग के बाद का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरोली विस क्षेत्र के तहत गांव बाथड़ी में भीषण अग्निकांड में आठ झुग्गियां जलकर राख हो गईं। अग्निकांड में करीब 80 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। वीरवार देर रात पेश आई घटना मेें लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया और अन्य झुग्गियों को जलने से बचा लिया। आग के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है। जानकारी के मुताबिक वीरवार देर रात करीब सवा 11 बजे अचानक बाथड़ी में प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में आग भड़क गई। मजदूरों ने झुग्गियों से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया और करीब आठ झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों में प्रेम कुमार, अश्वनी कुमार, गृह रक्षक विजय कुमार और चालक विनोद कृष्ण ने मौके पर पहुंच कर भीषण आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मजदूरों का सारा सामान जलकर स्वाह हो गया था। अग्निकांड में करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल प्रभारी सरवण कुमार ने बताया कि दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें