गगरेट (ऊना)। चुनाव जीतने के लिए साम, दाम, दंड, भेद की चाणक्य नीति तो काम आती ही है वहीं एक ही परिवार के सदस्य भी एक-दूसरे के सामने हुंकार भरते भी नजर आ रहे हैं।
गगरेट नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक से एक ही परिवार के तीन लोगों ने नामांकन दर्ज कर राजनीतिक समीकरण बनाने की कोशिश की है। वार्ड नंबर एक से तरसेम लाल उनकी पत्नी कुसुम लता व भतीजे सज्जन ने नामांकन भरा है।
वहीं वार्ड नंबर पांच से भी पति-पत्नी ने नामांकन भरा है। वार्ड नंबर पांच के मंगत राम व उनकी पत्नी कांता देवी ने भी नामांकन भरा है। अब देखना खासा दिलचस्प होगा कि छह मई को कौन-कौन से पारिवारिक सदस्य मैदान में डटे रहेंगे। संवाद