फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई दिक्कतें

Fri, 03 Jul 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में बीच-बीच में हो रही बारिश के बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। वीरवार सुबह से ही जिलेभर में बादल छाए रहे। दोपहर के समय धूप निकलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से दो चार होना पड़ा। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर निकलने वाले लोगों को उमस ने खासा परेशान किया।
विज्ञापन

मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि वीरवार को ऊना का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दूसरी तरफ बदलते मौसम के बीच लोग वायरल फीवर की चपेट में भी आ रहे हैं। लोगों को विभाग की तरफ से इस मौसम में खान पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें