उपमंडल बंगाणा के तहत चौकीमनयार बाजार में सुबह अचानक लगी आग से राख हुआ सामान।संवाद
बड़ूही (ऊना)। चौकीमन्यार बाजार में मंगलवार सुबह मोटरसाइकिल रिपेयर की एक दुकान में लगी भीषण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते पूरी दुकान जलकर राख हो गई।
दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। जानकारी के अनुसार यूनिस खान पुत्र उमर दीन निवासी गांव अमरोह , पंचायत बैरियां, चौकीमन्यार बाजार में किराये पर मोटरसाइकिल रिपेयर की दुकान चलाता था। समय दुकान में रिपेयरिंग के लिए खड़ी पांच मोटरसाइकिलें और यूनिस खान की खुद की एक बुलेट मोटरसाइकिल जल गई है।
इसके अलावा अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार जोल अश्वनी धीमान ने स्थिति का जायज़ा लिया। संवाद