फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आज डेरा व्यास के लिए एचआरटीसी चलाएगा नौ विशेष बसें

Sun, 15 Sep 2024 04:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। एचआरटीसी ऊना की ओर से रविवार को डेरा व्यास के लिए नौ विशेष बसों का संचालन किया जाएगा। डेरा व्यास में रविवार को समागम व वार्षिक भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस आयोजन के लिए जिले से हजारों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। इस पर एचआरटीसी ऊना डिपो ने विशेष प्रबंध किए हैं। रविवार सुबह डेरा व्यास के लिए विभिन्न स्थानों से बसों का संचालन होगा। इसे लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना की तरफ से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके लिए चालकों व परिचालकों को विभिन्न स्थानों के रूट चयनित कर दिए हैं।
इस दौरान रविवार सुबह तीन बजे लठियाणी से डेरा व्यास, संतोषगढ़ से सुबह चार बजे, खड्ड पंजावर से सुबह चार बजे, टकारला से दो बसें सुबह चार बजे, थड़ा से डेरा व्यास के लिए दो बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा अंब बस स्टैंड से एक बस सुबह चार बजे डेरा व्यास के लिए चलेगी। वहीं, गगरेट बस स्टैंड से सुबह चार बजे बस का संचालन होगा। इस पर एचआरटीसी ऊना के डीडीएम ई. सुरेश धीमान ने बताया कि डेरा व्यास के लिए नौ अलग-अलग स्थानों से बसों का संचालन होगा। इसके लिए उचित दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें