फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब में बस स्टैंड के निर्माण के लिए एचआरटीसी ने फिर शुरू की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन को उपयुक्त जमीन मुहैया करवाने की उठाई मांग
विज्ञापन

पूर्व में चयनित भूमि कम होने के चलते नामंजूर हुआ था प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अंब के तहत पक्का परोह में प्रस्तावित बस अड्डे की योजना नामंजूर होने के बाद एचआरटीसी ने स्थानीय प्रशासन से नई जगह मुहैया करवाने का प्रस्ताव भेजा है। भविष्य में यदि उपयुक्त भूमि मिलती है तो आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वर्तमान में अंब बस स्टैंड में जगह की कमी के कारण कई बसें एनएच किनारे रुककर सवारियों को चढ़ाती और उतारती हैं, जिससे हर समय हादसा होने का खतरा बना रहता है। नई जगह पर बस स्टैंड के निर्माण के लिए एचआरटीसी ऊना ने स्थानीय प्रशासन से अंब में उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। इससे पहले पक्का परोह में बस स्टैंड निर्माण के लिए भूमि चयनित की गई थी, लेकिन उपयुक्त भूमि न होने के कारण यह प्रस्ताव नामंजूर कर दिया गया। अब प्रशासन नई जगह पर भूमि तलाशने की प्रक्रिया शुरू कर चुका है। वर्तमान में अंब बस स्टैंड पर जगह की भारी कमी है, जिससे बसें खड़ी करने में परेशानी होती है। कुछ हिस्से पर टैक्सी स्टैंड भी होने के कारण लंबी दूरी की बसें यहां नहीं रुकतीं। इस कारण सवारियों को एनएच किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। पक्का परोह में चयनित भूमि पर बसों के आने-जाने के लिए प्रवेश की जगह भी सीमित थी, इसलिए निगम ने उस प्रस्ताव को भी नामंजूर कर दिया। अंब चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है, जहां रोजाना स्थानीय और लंबी दूरी की बसें चलती हैं। ऐसे में बस स्टैंड के लिए पर्याप्त खुली भूमि की आवश्यकता है, जो अब तक स्थानीय प्रशासन को उपलब्ध नहीं हो पाई। डीडीएम एचआरटीसी ऊना सुरेश धीमान ने बताया कि अंब में बस स्टैंड निर्माण के लिए नई भूमि तलाशने के लिए प्रशासन को प्रस्ताव भेजा गया है और उपयुक्त भूमि मिलने पर ही आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें