ऊना। थानाकलां-भाखड़ा सड़क पर मंगलवार सुबह कोलका के समीप एचआरटीसी बस सड़क के किनारे दलदल में फंस गई। बस का पहिया दलदली हिस्से में धंसने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। बस को निकालने के लिए जेसीबी मशीन मौके पर बुलाई गई। काफी मशक्कत के बाद बस को दलदल से बाहर निकाला गया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो गया। संवाद