फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना अस्पताल में अब दूरबीन से होंगे ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में अब दूरबीन से मरीजों के ऑपरेशन किए जाएंगे। क्षेत्रीय अस्पताल में रोगियों के ऑपरेशन करने के लिए दूरबीन मशीन स्थापित कर दी गई है। वीरवार को दो मरीजों का दूरबीन से ऑपरेशन किया गया। दूरबीन मशीन रोगियों के कई बड़े ऑपरेशन भी कम समय में किए जा सकते हैं। इसके अलावा मरीजों को इस दूरबीन मशीन से ऑपरेशन कराने पर लंबी चीर-फाड़ से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

ऊना अस्पताल में अब रोगियों के ऑपरेशन नई तकनीक से किए जा सकेंगे। वीरवार को ऊना अस्पताल में इस दूरबीन मशीन से डॉ. पीयूष नंदा पित्ते की पत्थरी के सफल ऑपरेशन किए। क्षेत्रीय अस्पताल में रोगियों के ऑपरेशन के लिए दूरबीन मशीन लगाने की पुष्टि सीएमओ डॉ. रमन शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि दूरबीन मशीन से ऊना अस्पताल में पित्ते की पत्थरी, अपेंडिसाइटिस और अल्सर के चीरफाड़ वाले ऑपरेशन किए जा सकते हैं।
सीएमओ ने बताया कि दूरबीन मशीन से ऑपरेशन के लिए मरीजों को ज्यादा टांके का कट नहीं लगाया जाएगा। दूरबीन मशीन से ऊना अस्पताल में रोगियों के निशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे। गौरतलब है कि पहले लोगों को दूरबीन मशीन से ऑपरेशन के लिए बाहरी राज्यों और निजी अस्पतालों में जाना पड़ता था। अब लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल में निशुल्क सुविधा मिलेगी। रोगियों को ऑपरेशन के बाद अस्पताल से छुट्टी भी जल्दी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें