फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बुधान और तनोह स्कूल के होनकार किए पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों स्कूलों ने मनाया वार्षिक समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा मन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 11-11 हजार रुपये देने की घोषणा

संवाद न्यूज एजेंसी
लठियाणी (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बुधान और राजकीय उच्च विद्यालय तनोह में बुधवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि विधायक विवेक शर्मा ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र किसी भी तरह शहरों से पीछे नहीं हैं। उन्होंने शिक्षा को जीवन का आधार बताते हुए बुधान स्कूल के प्रार्थना मंच के लिए एक लाख रुपये देने और अन्य मांगें शीघ्र पूरी करने की घोषणा की। विधायक ने बताया कि कुटलैहड़ क्षेत्र के प्रत्येक स्कूल में भवन, खेल मैदान और मरम्मत कार्यों पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने का आग्रह किया। समारोह में मेधावी, खेल और सांस्कृतिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। विधायक ने दोनों स्कूलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 11-11 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका, प्रधान कमल राणा, शिक्षा विभाग के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, अध्यापक, अभिभावक और छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें