फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जलते रहे आशियाने... देखती रहीं बेबस आंखें

विज्ञापन
ऊना के लालसिगीं में प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में लगी भीषण आग से उठती लपटें।संवाद
विज्ञापन
ऊना। धुएं में घुलते सपनों के बीच अपना आशियाना जलता देख प्रवासी मजदूर बेबस और टूटा हुआ महसूस कर रहे थे। लालसिंगी में आग की लपटों में घिरी झुग्गियों को देखकर आंख में आंसू थे लेकिन इस बात का सुकून था कि बच्चे झुग्गियों से निकल गए थे और सकुशल थे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मजदूर शुक्रवार सुबह स्थानीय क्षेत्र में गेहूं की कटाई के लिए निकल गए। घर में सिर्फ बच्चे ही थे। पूर्वाह्न करीब 11:50 बजे झुग्गियों में आग लगी। सूचना पर दौड़े चले आए। सबसे ज्यादा चिंता बच्चों की हो रही थी। जैसे ही पहुंचे और बच्चों को देखा तो सुकून तो मिला लेकिन आशियाना जलने का गम भी था।
आंखों के सामने सारे 30 आशियाने जल गए। इसमें रखी नकदी, सामान, राशन, कपड़े आदि सब राख हो गया। आंखों में सिर्फ आंसू ही थे। आशियाने जलने से प्रवासी मजदूरों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें