फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में तैनात होगा होम्योपैथी विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन ने उच्च अधिकारियों को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन

ओपीडी और अन्य उपकरण पहले से ही हैं स्थापित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में होम्योपैथी विशेषज्ञ की तैनाती के लिए प्रबंधन ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रबंधन की तरफ से विशेषज्ञ की तैनाती को लेकर उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेज दिया गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के साथ ही विशेषज्ञ की सुविधा जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में मिलेगी।
पूर्व में अस्पताल में होम्योपैथी विशेषज्ञ की तैनाती थी लेकिन उनका स्थानांतरण होने के बाद से यह पद खाली पड़ा है। ऐसे में लोगों को होम्योपैथी चिकित्सा की सुविधा अस्पताल में नहीं मिल पा रही है। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में बीते दिनों दो चिकित्सकों को जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में डेपुटेशन पर तैनात किया गया है। अब अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या चार हो गई है। इसके बाद अस्पताल में होम्योपैथी विशेषज्ञ की तैनाती के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं ताकि इसका लाभ मिल सके। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में होम्योपैथी से संबंधित ओपीडी और अन्य उपकरण पहले से ही स्थापित हैं। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन ने उच्च अधिकारियों से होम्योपैथी विशेषज्ञ की तैनाती को लेकर मांग उठाई है। अगर आगामी दिनों में अस्पताल में विशेषज्ञ की तैनाती होती है तो यहां चिकित्सकों की संख्या छह हो जाएगी। इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट्स
जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में होम्योपैथी विशेषज्ञ की तैनाती के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसे लेकर उच्च अधिकारियों के समक्ष मांग उठाई गई है। विशेषज्ञ की तैनाती होते ही लोगों को इसका लाभ मिला शुरू हो जाएगा।
डॉ. विनय जसवाल, प्रभारी, जिला आयुर्वेदिक अस्पताल ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें