चिंतपूर्णी (ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले में अब तक मंदिर न्यास को 1 करोड़ 53 लाख 10 हजार 114 रुपये चढ़ावा नकदी के रूप में प्राप्त हुआ है। विदेशी मुद्रा भी भक्तों द्वारा मां को अर्पित की गई। जिसमें अमेरिकन डॉलर 372 , यूरो 85, कनाडा 625, आस्ट्रेलिया 30, इंग्लैंड 55, साउथ अफ्रीका 100, यूएई 75, ओमानी रियाल 600 प्राप्त हुए हैं । मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि मेले के दौरान अष्टमी तक मंदिर न्यास को उक्त चढ़ावा प्राप्त हुआ है। दूसरी ओर नवमीं के दिन 25 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर शीश नवाया और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। दिनभर श्रद्धालुओं की लाइनें लगी रही। क्षेत्र में रौनक बनी हुई है। चिंतपूर्णी मंदिर से शीतला मंदिर तक आठ दिनों से चल रही चहल पहल मेला समाप्त होते ही खत्म हो गई। क्षेत्र में लगे लंगर का आज लगभग समापन हो गया। ज्यादातर श्रद्धालुओं के साथ साथ लंगर संस्थाएं भी घरों को कूच कर गईं। मेला ड्यूटी पर आए ज्यादातर पुलिस कर्मचारी भी आज नजर नहीं आए। डीसी ऊना जतिन लाल का कहना है कि मेले में देश-विदेश से श्रद्धालु माता रानी की पावन पिंडी के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं।