फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जहरीला पदार्थ खाने की आशंका, होमगार्ड जवान की मौत

Sat, 22 Aug 2026 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर पुलिस चौकी में तैनात होमगार्ड जवान विजय कुमार की शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे चलेट स्थित निजी अस्पताल ले गए। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे होशियारपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक विजय कुमार पुत्र जगदीश राम निवासी चलेट का रहने वाला था।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार विजय कुमार पहले से बीमारी से जूझ रहा था और उसका उपचार पीजीआई से चल रहा था। शुक्रवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे आगे रेफर किया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। वहीं, विजय की मौत से चलेट क्षेत्र और होमगार्ड विभाग में भी शोक की लहर है।
डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचार के दौरान विजय कुमार की मौत हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें