फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मैड़ी प्रतियोगिता के आधार पर चुनी जाएगी हिमाचल की तलवारबाजी टीम

Wed, 18 Nov 2026 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। पंजाब के अमृतसर में 27 नवंबर से दो दिसंबर तक होने वाली 37वीं वरिष्ठ राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम के चयन का आधार मैड़ी में आयोजित राज्यस्तरीय स्पर्धा बनी। हिमाचल प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में 15 नवंबर को 23वीं वरिष्ठ राज्यस्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के महासचिव अतुल ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश में तलवारबाजी को प्रोत्साहन देना और खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध करवाना रहा। एसोसिएशन भविष्य में भी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के प्रयास जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें