थानाकलां(ऊना)। वाराणसी में आयोजित होने वाली 33वीं सब जूनियर राष्ट्रीय थ्रो बाल चैंपियनशिप के लिए हिमाचल प्रदेश की सब जूनियर टीम का अभ्यास शिविर सोमवार को संपन्न हुआ। चयनित खिलाड़ियों ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ अभ्यास किया। शिविर के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक विवेक शर्मा ने किया। विधायक ने स्वयं अभ्यास सत्र का अवलोकन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की ओर से 15 लड़के एवं 15 लड़कियां बनारस जाकर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ी लड़कों की टीम में अंशुमान, शिवांश, सूर्यांश धीमान, मनदीप सिंह ढिल्लों, मोहम्मद तैयब, जतिन ठाकुर, उत्कर्ष राणा, सिमरजीत सिंह, अभिनव भाटिया, जसविंद्र सिंह ढिल्लों, हर्षित कपिल, अक्षत सिंह परमार और वरुण मोदगिल शामिल हैं। लड़कियों की टीम में आरुषि ठाकुर, योजना रानी, सेजल शर्मा, प्रियांशी ठाकुर, निधि शर्मा, अंशिका, सिमरन, यशिका, मीनाक्षी, हर्षिता शर्मा, हर्षल ठाकुर, हिमांगी शर्मा और कृतिका शर्मा शामिल हैं। हिमाचल थ्रो बाल संघ के सचिव सुशील धीमान ने बताया कि अभ्यास शिविर से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है और टीम पूरी तैयारी के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही है।