फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: थ्रोबॉल चैंपियनशिप के लिए हिमाचल की टीमें कोलकाता रवाना

Wed, 28 Oct 2026 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। 34वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए मंगलवार को हिमाचल प्रदेश की बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें कोलकाता रवाना हो गईं। प्रतियोगिता कोलकाता में 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक आयोजित होगी। हिमाचल थ्रोबॉल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दोनों वर्गों की टीमों में 15-15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बालक वर्ग में शिवांश कश्यप, शिवांश, अभि, अंशुमन, जतिन, अभिनव, सात्विक, अक्षव, कृष, लोकेश, सारांश, रित्विक, शौर्य, अर्श और सौरभ शामिल हैं। टीम के साथ तीक्ष्ण कुमार कोच तथा सुशील कुमार मैनेजर के रूप में मौजूद रहेंगे। वहीं बालिका टीम में सेजल, योत्सना, श्रुति, अवंतिका, अनन्या, वंशिका, साया, अवनी, वस्वी, पलक, प्रियांशी, सोनाक्षी, आराध्या, जिया और निधि शामिल हैं। इस टीम की कोच रंजीता कैलांटा तथा मैनेजर आशा देवी हैं। हिमाचल थ्रोबॉल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अमन शर्मा और महासचिव जोगिंद्र देव आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने से खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ दूसरे राज्यों की टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा। इससे खिलाड़ियों के अनुभव और खेल कौशल में भी वृद्धि होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों टीमें प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें