फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य के लिए दौड़ेंगे हिमाचल के विद्यार्थी

Sun, 06 Sep 2026 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित होने वाली यूथ फर्स्ट दिल्ली मैराथन-2026 में हिमाचल प्रदेश के स्कूली विद्यार्थी भी भाग लेंगे। शिक्षा निदेशालय स्कूल शिक्षा ने प्रदेश के सभी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा उपनिदेशकों को मैराथन के संबंध में स्कूलों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मैराथन का आयोजन 20 सितंबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा। इसका आयोजन ग्लोबल सेंटर फॉर सोशल डायनामिक्स रिसर्च की ओर से किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और इस अभियान के माध्यम से विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करना है।
दिल्ली पहुंचकर मैराथन में शामिल न होने वाले विद्यार्थियों के लिए वर्चुअल रन मोड की सुविधा भी रखी गई है। इसके तहत हिमाचल के दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी अपने स्कूल या स्थानीय स्तर पर दौड़ में शामिल होकर अभियान का हिस्सा बन सकेंगे। इससे प्रदेश के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के इस अभियान से जोड़ने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल तक्खी ने बताया कि मैराथन का आयोजन 20 सितंबर को दिल्ली किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवा मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करना है। इसमें हिमाचल के विद्यार्थी भी भाग ले सकेंगे। पंजीकरण www.yfmarathon.com पर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें