फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हिमाचल प्रदेश ने बढ़ाया क्वार्टर फाइनल की ओर कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल थ्रोबाल चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश और तमिलनाडु पर दर्ज की शानदार जीत
विज्ञापन


बंगाणा (ऊना)। 35वीं जूनियर नेशनल थ्रोबाल चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश की टीम लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल की दावेदार बन गई है। मुंबई में चल रही प्रतियोगिता में हिमाचल ने पहले मध्यप्रदेश को सीधे 2–0 से हराकर अपनी ताकत का परिचय दिया। इस जीत के बाद टीम का अगला मुकाबला केरल से होना है। जो क्वार्टर फाइनल में स्थान सुनिश्चित करने के लिए निर्णायक माना जा रहा है। टीम कोच ने बताया कि खिलाड़ी पूरी तरह तैयार हैं और लगातार जीत से उनका मनोबल ऊंचा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम केरल को भी हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश सुनिश्चित करेगी। खिलाड़ियों ने कहा कि वे पूरी रणनीति और टीमवर्क के साथ मैदान में उतरेंगे और राज्य का नाम रोशन करेंगे। इसी बीच हिमाचल प्रदेश ने तमिलनाडु जैसी मजबूत टीम को भी सीधे सेटों में 2–0 से शिकस्त देकर शानदार प्रदर्शन किया। शुरुआत से ही हिमाचल ने तेज सर्विस, मजबूत डिफेंस और सटीक अटैक की बदौलत मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी। विरोधी टीम को संभलने का कोई मौका नहीं मिला और दर्शकों ने खिलाड़ियों के खेल की जमकर सराहना की। प्रतियोगिता में देशभर के 24 राज्यों के लगभग 600 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर थ्रोबाल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष रमन सनी, महासचिव गौतम सिंह, सदस्य गौतम भाभी, अनिल शर्मा, संजीव कुमार, हिमाचल संगठन के उपाध्यक्ष नरेश कुमार, जिला ऊना की अध्यक्ष इंदुबाला, सचिव सीमा शर्मा, तथा रेफरी बोर्ड के यशवीर सिंह राणा और पूर्ण चंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें