फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: ऊना में स्कूल बस की चपेट में आईं सगी बहनें, एक की मौत

Mon, 09 Mar 2026 02:18 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

ऊना जिला मुख्यालय से करीब पांच किमी दूर गांव रायंसरी में सोमवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर रक्कड़ काॅलोनी स्थित एक निजी स्कूल की बस की चपेट में दो बच्चियां आ गईं। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदश के ऊना जिला मुख्यालय से करीब पांच किमी दूर गांव रायंसरी में सोमवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर रक्कड़ काॅलोनी स्थित एक निजी स्कूल की बस की चपेट में दो बच्चियां आ गईं। हादसे में दोनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। इनमें एक को ऊना अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। बच्ची में रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरी बच्ची का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा है। दोनों घायल बच्चियां सगी बहनें हैं और सोमवार को स्कूल के पहले ही दिन उनके साथ ये हादसा हो गया।

विज्ञापन


विज्ञापन

सुशील की बेटियां परीक्षा (3) और आशश्वी (5) रक्कड़ काॅलोनी स्थित स्कूल में एलकेजी और यूकेजी कक्षा में पढ़ाई करके लौट रही थीं। रायंसरी पहुंचने पर दोनों जब बस से उतरीं तो चालक ने बस को पीछे की मोड़ा। बच्चियां बस से उतरकर संभल पाती, उससे से पहले टायर के नीचे आ गईं। तीन वर्षीय परीक्षा के ऊपर बस का टायर का चढ़ गया, जबकि आशश्वी भी चपेट में आ गई। दोनों बच्चियों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए। जहां से परीक्षा को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन बच्ची को बचाया न जा सका और रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपी चालक, बस मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें