फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: ऊना में भीषण आग, 30 झुग्गियां राख, न राशन बचे न बर्तन; फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Fri, 24 Apr 2026 05:56 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के लालसिंगी में पुराना होशियारपुर रोड पर स्थित प्रवासी मजदूरों की 30 झुग्गियां शुक्रवार को आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गईं। गनीमत रही कि घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
ऊना में झुग्गियों में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के पुराने होशियारपुर मार्ग स्थित लालसिंगी क्षेत्र में शुक्रवार अपराह्न करीब 11:50 बजे आग लगने से 30 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। इसमें यूपी और बिहार के मजदूरों की नकदी, कपड़े, राशन और बर्तन सहित सारा घरेलू सामान जल गया।

विज्ञापन


आग लगने के कारण साफ नहीं
अग्निशमन विभाग के अनुसार इस घटना में करीब 2.90 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है, जबकि करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति को बचा लिया गया। गनीमत रही कि घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। बताया जा रहा है कि एक झुग्गी में सुलगी आग ने सभी झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार सड़क किनारे बनी एक झुग्गी में अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के कारण देखते ही देखते आग ने आसपास की झुग्गियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में पूरा क्षेत्र आग की लपटों से घिर गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर तैनात रहीं, जबकि कुल नौ दमकल वाहनों का इस्तेमाल किया गया। इस हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन प्रभावित परिवारों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और क्षेत्र में देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

लालसिंगी क्षेत्र में लगी आग में 30 झुग्गियां जल गईं। नुकसान का आकलन करीब 2.90 लाख रुपये किया गया है, जबकि 15 लाख रुपये की संपत्ति को बचा लिया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है। - सुरेश कुमार, फायर स्टेशन अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें