फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दिल्ली से आई हिमाचल एक्सप्रेस ऊना में 51 मिनट देरी से पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार से आई ट्रेन भी 28 मिनट लेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उत्तर भारत में घने कोहरे की चादर ऊना आने वाली ट्रेनों को लगातार प्रभावित कर रही है। कोहरे के बीच धीमी गति से चल रही ट्रेनों का गंतव्य स्टेशन पर देरी से आने का क्रम मंगलवार को भी जारी रहा। दिल्ली से बीती रात सोमवार को 10:50 बजे चली हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन ऊना में निर्धारित समय से 51 मिनट की देरी से आई। इसी प्रकार हरिद्वार से आने वाली ट्रेन भी करीब 28 मिनट की देरी से ऊना पहुंची है। हालांकि जिला ऊना में सुबह, शाम की ठंड के बीच मंगलवार को धुंध की चादर से राहत रही। लेकिन, जिले के बाहर पंजाब, हरियाणा व दिल्ली तक कोहरे की मार से ट्रेनों पर विपरीत असर जारी है। रात और तड़के निकलने वाली ट्रेनों की रफ्तार को धुंध धीमा कर रही है। मंगलवार सुबह आने वाली हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 6:40 बजे न आकर 51 मिनट की देरी से 7:31 बजे आई। इससे ट्रेन के यात्रियों को गंतव्य तक देरी से पहुंचना पड़ा। इसी प्रकार हरिद्वार से आने वाली पेसेंजर ट्रेन भी ऊना स्टेशन पर मंगलवार दोपहर 12:30 बजे पहुंचने के बजाए 12:58 बजे पहुंची। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि धुंध के कारण ट्रेनों को धीमी गति से चलना पड़ता है। इसलिए गंतव्य तक पहुंचते हुए कुछ देरी हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें