फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिम केयर कार्डधारक हृदयरोगियों का नि:शुल्क में होगा उपचार

Wed, 10 Apr 2024 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
देवभूमि अद्वैता हार्ट इंस्टीट्यूट में मरीजों के इलाज के लिए  स्थापित कक्ष। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
देवभूमि हार्ट अस्पताल प्रबंधन वर्ग जनहित के लिए आया आगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला में हृदय रोगियों को अब कोसों दूर हार्ट अस्पतालों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऊना के देवभूमि अद्वैता हार्ट इंस्टीच्यूट अस्पताल में हिम केयर कार्डधारक हृदय रोगियों को नि:शुल्क इलाज की सुविधा शुरू कर दी गई है। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां पर हिम केयर कार्ड से इलाज की मान्यता प्रदान कर दी गई है। आने वाले कुछ दिन में अस्पताल में ईसीएचएस, आयुष्मान कार्ड, इंशोयरेंस कार्ड आदि विभिन्न अनुबंध कार्ड धारकों को भी यहां कैशलेस उपचार की सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

इसके लिए प्रबंधन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। देवभूमि हार्ट इंस्टीच्यूट ऊना की निदेशक मोनिका सिंह ने बताया कि प्रबंधन का लगातार प्रयास था कि हृदय रोग से जूझ रहे उस वर्ग तक भी इलाज का लाभ पहुंचाया जाए जो कि हिम केयर, आयुष्मान आदि कार्डधारक हैं। ऐसा तबका यहां हृदय रोगों को लेकर यहां दूर दराज के अस्पतालों में प्रदेश के बाहर जाकर उपचार के लिए भटकता है। दूसरी ओर उसका धन एवं समय दोनों बर्बाद होते हैं तथा सही समय पर उसे उपचार भी नहीं मिलता। अब प्रदेश भर के हिम केयर कार्ड धारक नि:शुल्क रूप से देवभूमि अद्वैता हार्ट इंस्टीच्यूट ऊना में इलाज ले सकेंगे। इस बारें में सीएमओ डाॅ. एसके वर्मा का कहना है कि जिला में विभिन्न प्रकार के रोगों का उपचार निजी अस्पतालों में करवाने के लिए चिह्नित किया गया है, जिसमें इस अस्पताल समेत 34 अस्पताल शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें