फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: टकारला सड़क पर पहाड़ी दरकी, आवाजाही ठप

Tue, 22 Jul 2025 04:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ूही (ऊना)। अंब उपमंडल की टकारला पंचायत में भारी बारिश के कारण मुख्य सड़क पर पहाड़ी दरक गई। हादसे के बाद अपर टकारला को जाने वाली सड़क पूरी तरह से बंद हो गई है। यह सड़क टकारला, अंबोटू, बासुणी, बागड़ू, चकसराय, रपोह मिसरां सहित कई गांवों को आपस में जोड़ती है।
क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से सड़क किनारे की पहाड़ी अचानक दरक गई, जिससे मलबा सड़क पर आ गिरा और वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। लोगों ने खतरे को देखते हुए इस मार्ग पर सफर फिलहाल बंद कर दिया है। इस कारण करीब 500 से 700 ग्रामीणों को रोजाना आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गनीमत यह रही कि जब पहाड़ी दरकी, उस समय न तो कोई वाहन और न ही कोई व्यक्ति सड़क से गुजर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द मलबा हटाकर सड़क बहाल की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता वरिंदर वर्मा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़क निरीक्षण किया और कहा कि जल्दी ही सड़क से मलबा हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें